लाहौर में बम विस्‍फोट, दर्जनों मरे

Lahore blast
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में स्थित हाई कोर्ट और खुफिया एजेंसी आईएसआई कार्यालय के पास सुबह 10:45 बजे एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिसमें एक इमारत ढह गई। साथ ही आस-पास की इमारतों के कुछ हिस्‍से ढह गये और कुछ में दरारें पड़ गईं। इस घटना में मारे गये लोगों में 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। दर्जनों लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। इस धमाके में करीब 200 लोग घायल हुए हैं।

प्राप्‍त सूचनाओं के मुताबिक धमाके के दौरान गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी। यह विस्‍फोट मॉल रोड पर स्थित हाई कोर्ट और आईएसआई कार्यालय के बीच हुआ। लाहौर पुलिस का कहना है कि यह एक आत्‍मघाती हमला था। पुलिस ने तीस संदिग्‍धों की गिरफ्तारी का भी दावा किया है। राहत कार्य के लिए सेना बुलायी गई है।

मुंबई हमले के आरोपी को छुड़ाने की साजिश में विस्‍फोट

लाहौर के कमिश्‍नर खोरो परवेज़ के मुताबिक फिलहाल मारे गये लोगों की संख्‍या बताना मुश्किल है। उन्‍होंने बताया कि यह धमाका इमर्जेंसी पुलिस सर्विस के कार्यालय के ठीक बाहर हुआ। कार्यालय के बगल में स्थित आईएसआई की बिल्डिंग का भी कुछ हिस्‍सा ढह गया। आस-पास खड़े पचास से ज्‍यादा वाहनों के परखच्‍चे उड़ गये।

बताया जा रहा है कि इस हमले में आईएसआई बिल्डिंग को ही निशाना बनाया गया था। यह हमला कर आतंकवादी संगठन जमात उद दावा के सरगना व मुंबई आतंकी हमले के आरोपी हाफिज सईद को छुड़ाने के प्रयास किये गये। असल में हाफिज सईद की पेशी बुधवार को हाई कोर्ट में होनी थी।

कार बम का हुआ इस्‍तेमाल

पुलिस के मुताबिक इस धमाके में कार बम का इस्‍तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि चार से पांच हमलावर आईएसआई कार्यालय के पास कार लेकर पहुंचे और इस घटना को अंजाम दिया। पाकिस्‍तान सरकार ने इस वारदात की जांच के आदेश दे दिये हैं। उधर भारत ने इस हमले की कडी निंदा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+