कनाडा में भारतीय मूल के शीर्ष नेता पराजित
ब्रिटिश कोलंबिया में 12 मई को असेंबली के चुनाव हुए थे। ओप्पल को उनके गृह क्षेत्र डेल्टा साउथ में मात्र दो मतों से विजयी घोषित किया गया था। हालांकि जीत का अंतर बेहद कम होने की वजह से दोबारा मतगणना की गई जिसमें वह हार गए।
प्रांतीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को नतीजे का एलान किया। आयोग ने बताया कि एक पूर्व निगम पार्षद विकी हंटिंग्टन ने ओप्पल को 32 मतों से पराजित कर दिया है।
गौरतलब है कि यहां भी हार-जीत का अंतर बहुत कम हैं इसलिए आगे चलकर अदालत की देख रेख में फिर से मतगणना हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications