झारखंड में जद (यु) अकेले लड़ना चाहता है विधानसभा चुनाव
प्रदेश कार्यकारिणी की मंगलवार को हुई बैठक के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि हालांकि अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा।
महतो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "राज्य कार्यकारिणी ने फैसला किया है कि पार्टी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस फैसले से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया जाएगा।"
लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच तनाव की स्थिति है। दरअसल, राज्य की कुल 14 लोकसभा सीटों में से 12 पर भाजपा चुनाव लड़ी थी और उसने आठ पर जीत हासिल की जबकि दो सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करने वाले जद (यु) को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई। इसके लिए जद (यु) ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उसे सहयोग नहीं किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications