तटीय इलाकों की सुरक्षा खामियां दूर करने के लिए गोवा में सर्वेक्षण

राज्य के छोटे बंदरगाहों की देखरेख करने वाली केंद्रीय एजेंसी कैप्टन ऑफ पोर्ट विभाग (सीओपी) को गोवा के तटों पर बने अवैध स्थानों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी गई है।

उप सीओपी जेम्स ब्रगांजा ने आईएएनएस को बताया, "हमने संभावित अवैध घाटों और ऐसे स्थानों के बारे में जानकारी एकत्रित की है जिनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता है।"

उल्लेखनीय है कि यह सर्वेक्षण मुंबई में गत 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों के बाद देश की तटीय सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद का हिस्सा है।

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां तटीय इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना चाहती हैं ताकि भविष्य में आतंकवादी समुद्री रास्ते देश में हमला न कर पाएं।

ब्रगाांजा ने कहा, "हमें केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी कमजोर स्थानों की पहचान करने का निर्देश मिला है। "

इस काम में समुद्री पुलिस सेवा सीओपी की मदद कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+