पश्चिम बंगाल में बाढ़ से निपटने की योजना का अभाव : ममता
दक्षिण 24 परगना में तूफान प्रभावित कुछ इलाकों का दौरा करने के बाद बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, "तूफान प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में राज्य सरकार बुरी तरह असफल हुई है। उनके पास बाढ़ और कटाव से निपटने के मास्टर प्लान का अभाव है।"
उन्होंने राज्य के सिंचाई विभाग की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य में हर वर्ष बाढ़ आती है लेकिन राज्य सरकार तटबंधों की मरम्मत नहीं कराती।
वाम मोर्चा की सरकार के संकट से निपटने की निगरानी के लिए चार मंत्रियों को नियुक्त करने की घोषणा का उपहास करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उनमें किसी ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा करने की परवाह नहीं की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications