उत्तर कोरिया ने परमाणु संयंत्र में काम शुरू किया: रिपोर्ट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयंत्र की उपग्रह से ली गई तस्वीरों के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि वहां काम शुरू हो चुका है। यह जानकारी चोसुन इल्बो समाचार पत्र ने विश्वस्त सूत्रों के हवाले से दी है।
फरवरी 2007 में एक संधि पर हस्ताक्षर के बाद इस संयंत्र में कामकाज बंद कर दिया गया था।
उत्तर कोरिया ने अप्रैल में रॉकेट प्रक्षेपण के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आलोचना के बाद घोषणा की थी कि उसने इस्तेमाल हो चुकी ईंधन रॉड्स से प्लूटोनियम पुर्नससाधन शुरू कर दिया है।
उत्तर कोरिया ने सोमवार को परमाणु परीक्षण किया था जिसकी दुनिया भर में निंदा हुई थी। इसके बाद मंगलवार को ही उत्तर कोरिया ने कम दूरी तक मार करने की क्षमता वाली कई बेलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications