जी.वी.के. रेड्डी ईएमआरआई के अध्यक्ष चुने गए
ईएमआरआई की संचालक संस्था ने मंगलवार शाम रेड्डी का चुनाव किया। इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी ने जीवीके ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मुखिया रेड्डी से अनुरोध किया था कि वह ईएमआरआई की सहायता करें।
इस स्वयंसेवी संगठन की शुरुआत वर्ष 2005 में राजू और उनके परिजनों ने मिलकर की थी और यह आंध्र प्रदेश सहित देश के 11 राज्यों में 108 निशुल्क एंबुलेंसों का सफल संचालन करती है।
उल्लेखनीय है कि राजू द्वारा सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसिज में 78 अरब रुपये के घोटाले की स्वीकारोक्ति किए जाने के बाद रेड्डी ने यह पद संभाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications