उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल दागी

North Korea
सियोल/टोक्यो। उत्तर कोरिया ने अंतर्राष्ट्रीय निंदा की परवाह न करते हुए जापान सागर में कम दूरी तक मार करने की क्षमता वाली एक और मिसाइल दागी है। सोमवार के परमाणु परीक्षण के बाद उसके द्वारा किया गया यह तीसरा प्रक्षेपण है।

समाचार एजेंसी डीपीए ने दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योन्हेप के हवाले से खबर दी है कि यह प्रक्षेपण मंगलवार रात स्थानीय समयानुसार नौ बजे किया गया। एजेंसी ने यह खबर दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के प्रवक्ता के हवाले से दी है।

इससे पहले उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण कर अंतर्राष्ट्रीय आलोचना का शिकार बनने के एक ही दिन बाद मंगलवार को कम दूरी तक मार करने वाली दो और मिसाइलें दागीं थीं।

दक्षिण कोरिया पर हमले की धमकी

उत्तर कोरिया ने बुधवार को धमकी दी है कि यदि दक्षिण कोरिया अवैध हथियार ले जा रहे जहाजों को रोकने की अमेरिकी पहल का हिस्सा बना तो उसका जवाब सैन्य कार्रवाई से दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+