सड़क हादसे में 8 की मौत
लखनऊ, 27 मई(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में बुधवार को एक ट्रक और टैंपो की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए।
फैजाबाद इनायतनगर थाने के प्रभारी सुरेश सिंह ने आईएएनएस को बताया कि हादसा आज सुबह फैजाबाद-जगदीशपुर मार्ग पर मिल्कीपुर के पास हुआ। सवारियों से भरे एक टैंपो को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टैंपो में कुल 18 लोग सवार थे।
सिंह ने बताया कि दुर्घटना में टैंपो सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पलात में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया जिससे उसका चालक भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सभी 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications