अपनी प्रतिष्ठा के बल पर अन्य कारोबारों को बढ़ावा देगी इंटेल
इंटेल ने हाल ही में कम लागत वाला प्रोसेसर पाइन ट्रैल बाजार में उतार कर इस संभावना को बल दिया। कंपनी अपने ग्राफिक प्रोसेसर और मेमोरी कंट्रोलर को नेटबुक और नेट्टॉप्स के लिए एकीकृत रूप में बाजार में उतारने जा रहा है।
इंटेल के एशिया प्रशांत क्षेत्र के विपणन प्रबंधक सुजान कामरान ने सिंगापुर से आईएएनएस को फोन पर बताया, "एकीकृत होने से न केवल बिजली खपत और लागत कम होगी बल्कि इसका प्रदर्शन भी सुधरेगा। "
उन्होंने कहा कि कंपनी इस एकीकृत उपकरण को इस वर्ष की दूसरी छमाही में बाजार में उतारेगी।
उल्लेखनीय है कि दुनिया के कंप्यूटर सीपीयू बाजार में इंटेल का लगभग एकछत्र राज्य है लेकिन ग्राफिकल प्रोसेसर के क्षेत्र में कंपनी कड़ी प्रतिस्पर्धा में शामिल नहीं हो पा रही है। वर्ष 2008 में दुनिया भर के नेटबुक प्रोसेसर बाजार में इंटेल की हिस्सेदारी 80 फीसदी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications