बांग्लादेश में आइला से मरने वालों की संख्या 121 हुई
सोमवार को देश के दक्षिण-पश्चिम तट पर आए तूफान में सतखिरा में कम से कम 32, नौखाली में 25, खुलना 20, भोला में 13, बारिसाल में नौ, पतुखली में सात, लक्ष्मीपुर में छह, बागेरहाट और कॉक्स बाजार में दो-दो तथा मागुरा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश ने खबर दी है तूफान की चपेट में आकर चेपेनवाबगंज में दो तथा नाटोर और लालमोनिरहाट में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार खाद्यान्न एवं आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने हालांकि मरने वालों की संख्या 91 बताई है।
इससे पहले सोमवार को आइला तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल का दक्षिणी 24 परगना जिला प्रभावित हुआ। वहां पेड़ उखड़ गए, बिजली के तार टूट गए और तूफान अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गया।
भारत में तूफान की चपेट में आकर 82 लोगों की मौत हो गई और 400,000 से ज्यादा प्रभावित हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications