दिल्ली में बढ़ सकती है गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में आद्रता का स्तर 75 प्रतिशत से गिरकर 57 प्रतिशत तक पहुंच गया जिससे लोगों को थोड़ा सुकून मिला।
सफदरजंग मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आसमान साफ बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। आद्रता का स्तर भी सामान्य रहेगा।"
गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बारिश और आंधी की वजह से तापमान सामान्य के नीचे बना हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications