युद्धक हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए निविदा आमंत्रित

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने 22 युद्धक और 15 भार वाहक हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए अमेरिका, यूरोप और रूसी निर्माताओं से निविदाएं आमंत्रित की हैं।

ये निविदाएं पिछले कुछ समय से लंबित थीं और उन्हें रक्षा मंत्रालय की मंजूरी की आवश्यकता थी। दरअसल रक्षा सेवाओं के लिए किसी भी हथियार अथवा प्रणाली की खरीद रक्षा मंत्रालय ही करता है और लोकसभा चुनाव के कारण मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी नहीं मिल पा रही थी।

रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने सोमवार को कार्यभार संभालने के बाद जो जरूरी फाइलें निपटाईं उनमें यह फाइल भी शामिल थी। मंगलवार को उन्होंने भारवाहक हेलीकॉप्टरों संबंधी फाइल को मंजूरी दी।

उल्लेखनीय है कि तीनों सशस्त्र सेनाएं कुछ वर्षो से सरकार पर यह दबाव बना रही हैं कि सोवियत काल की पुरानी रक्षा प्रणालियों तथा हथियारों को बदलने का काम तेज किया जाए।

वायु सेनाध्यक्ष फाली होमी मेजर ने आईएएनएस को बताया कि रक्षा सेवाओं को उम्मीद है कि सरकार उन कई फाइलों को स्वीकृति प्रदान करेगी जो अरसे से लंबित हैं।

रक्षा मंत्री ने भी कहा था कि वह आधुनिक उपकरणों से संबंधित सशस्त्र सेनाओं की चिंता को समझते हैं।

मुंबई में गत वर्ष 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि भारतीय सेनाओं के पास सीमा और तटीय इलाकों की रक्षा की पर्याप्त क्षमता होनी चाहिए।

बोइंग इंटीग्रेटेड डिफेंस सिस्टम्स के भारतीय कार्यप्रमुख विउवेक लाल ने कहा, "बोइंग को लड़ाकू हेलीकॉप्टरों और भारवाहक हेलीकॉप्टर की खरीद संबंधी अनुरोध प्राप्त हुआ है और हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं। बोइंग के अपाचे और चिनूक भारतीय वायुसेना को इस श्रेणी में बेहतरीन सेवाएं दे सकते हैं। "

सिर्कोस्की के उप प्रमुख सेवानृवित्त एयर वाइस मार्शल ए.जे.एस. वालिया ने कहा कि उनकी कंपनी विश्व प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक को प्रतिस्पर्धा में उतारेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+