लाहौर में शक्तिशाली विस्फोट, कई मरे (लीड-1)
लाहौर, 27 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार सुबह हुए शक्तिशाली विस्फोट में कई लोग मारे गए। यह विस्फोट सीसीपीओ ऑफिस की इमारत से सटी 15 बिल्डिंग में हुआ।
समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे चकनाचूर हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट के बाद क्षेत्र में गोलीबारी की आवाजें भी सुनी गईं। 'जियो टीवी' के पत्रकार हामिद मीर के अनुसार आईएसआई का प्रांतीय मुख्यालय कहलाने वाली पूरी इमारत के ध्वस्त होने की खबर है।
मीर ने एक टीवी चैनल को बताया कि धमाके में करीब 40 लोग मारे गए हैं और 100 से ज्यादा घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दो हमलावर संभवत: एक एंबुलेंस में सवार होकर आए थे।
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हताहतों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। स्थानीय अस्पतालों में आपातस्थिति घोषित कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications