गहलोत ने किया आपातकालीन 108 एम्बुलेंस का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने सागवाड़ा स्थित हेलीपैड पर चिकित्सा विभाग की ओर से इमरजेंसी मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट के माध्यम से संचालित इस आपातकालीन हाईटेक एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने ईएमआरआई के प्रतिनिधि अविनाश सक्सेना व कपिल कौशिक से इस एम्बुलेंस के कार्य क्षेत्र के बारे में जानकारी ली और इसके प्रभावी संचालन के लिए कार्य करने को कहा।
इस मौके पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, सांसद ताराचंद भगोरा एवं रघुवीर मीणा सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा बड़ी तादाद में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहरवासी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications