यूजीसी 15 जून तक रैगिंग विरोधी हेल्पलाइन स्थापित करेगा
यूजीसी के अध्यक्ष सुखदेव थोराट ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि एजुकेशन कंसल्टेंसी इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) को 15 जून तक काल सेंटर स्थापित करने का कार्य सौंपा गया है।
यह हेल्पलाइन ऐसे साफ्टवेयर से युक्त होगी जो शिकायतों को 15 मिनट में सीधे संस्थान के प्रमुखों तक पहुंचा देगा, जिससे प्रशासन पीड़ितों को सुरक्षा दे सके।
थोराट ने कहा कि हेल्पलाइन 24 घंटे कार्य करेगी और यूजीसी इसके कार्य की निगरानी करेगा।
रैगिंग विरोधी कानूनों के अनुसार दोषी पाए जाने वाले छात्रों पर 250,000 रुपये जुर्माना या एक या चार सेमेस्टरों के लिए निष्कासन के दंड का प्रावधान है।
यूजीसी के नए प्रावधानों के अनुसार प्रवेश के समय छात्र और अभिभावक लिखित वचन देंगे कि उनको रैगिंग संबंधी दिशा निर्देशों की जानकारी है और वे ऐसी किसी भी घटना की जानकारी देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications