वर्तमान विश्व को प्रतिबिम्बित करे सुरक्षा परिषद : भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "भारत सुरक्षा परिषद को वर्तमान विश्व व्यवस्था का प्रतिबिम्ब बनाने के लिए हमेशा से जोर देता रहा है।"
उन्होंने कहा कि वैश्विक संस्था की वैधता, विश्वसनीयता और प्रभाव को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। सच्चाई यह है कि सुरक्षा परिषद आज भी 1945 के विश्व व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करती है।
सुरक्षा परिषद में व्यापक बदलाव की वकालत करते हुए कहा कि पुरी ने कहा कि समय-समय पर इसमें सुरक्षा को लेकर निश्चित तौर पर समीक्षा होनी चाहिए और यह समय 15 वर्ष का हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications