अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मई में उपभोक्ता विश्वास सूचकांक में जबरदस्त उछाल देखा गया और यह 54.9 पर पहुंच गया जबकि अप्रैल में यह 40.8 पर था।
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक 196.17 अंक यानी 2.37 फीसदी उछल कर 8,473.49 के स्तर पर रहा। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स सूचकांक 23.33 अंक यानी 2.63 फीसदी उछलकर 910.33 पर बंद हुआ।
प्रौद्योगिकी सूचकांक नास्डाक कंपोजिट 58.42 अंक यानी 3.45 फीसदी उछलकर 1,750.43 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications