191 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स
मुंबई।
देश के शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स ने मंगलवार के स्तर से 191.18 तथा निफ्टी ने 0.60 अंक ऊपर कारोबार की शुरुआत की। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 191.18 अंकों की बढ़त के साथ 13,780.41 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। id="toptextpromo">शुरुआती
कुछ मिनटों के कारोबार के बाद यह 295 अंकों के उछाल के साथ 13,884.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले बुधवार को 0.60 अंक की तेजी के साथ 4,117.30 के स्तर पर खुला।। खुलने के तत्काल बाद इसमें सुधार हुआ और सुबह करीब 10 बजे निफ्टी 81 अंकों के उछाल के साथ 4,197.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications