असम के पूर्व राज्यपाल लोकनाथ मिश्रा का निधन
भुवनेश्वर, 27 मई (आईएएनएस)। असम के पूर्व राज्यपाल और सांसद लोकनाथ मिश्रा का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
मिश्रा वर्ष 1960 से 1978 तक तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे। वह 1990 के दशक में असम के राज्यपाल थे।
उनके पारिवार में एक पुत्र एक पुत्री है। उनके पुत्र पिनाकी मिश्रा प्रसिद्ध वकील हैं और वह बीजू जनता दल से सांसद हैं।
राज्यपाल एम.सी. भंडारे, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप अमात एवं पूर्व मुख्यमंत्री जे.बी. पटनायक ने मिश्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications