यूनेस्को की जैवमंडल रिजर्व सूची में 3 भारतीय स्थल
यूनेस्को ने 17 देशों के जिन 22 जैवमंडल अभयारण्यों को बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल किया है उनमें उड़ीसा का सिम्पलीपाल, मेघालय का नोकरेक और मध्य प्रदेश का पचमढ़ी शामिल है।
इनको मिलाकर अब यूनेस्को की सूची में 107 देशों के 533 जैवमंडल रिजर्व क्षेत्र हो गए हैं।
इन नामों को दक्षिण कोरिया में यूनेस्को की अंतर्राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक में जारी किया गया।
उड़ीसा का सिम्पलीपाल टाइगर रिजर्व मयूरभंज के राजाओं की शिकारगाह के रूप में उपयोग किया जाता था। इस क्षेत्र में बाघ, हाथी, चीते, हिरन और विभिन्न प्रजाति के पौधे हैं।
नोकरेक मेघालय का और पचमढ़ी मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications