मध्य प्रदेश में जीजा-साली ने जहर खाकर जान दी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करेली थाना क्षेत्र के धीरज दुबे और उसकी साली निशी पान्डे मंगलवार की रात को पनगी गांव के पास अचेत अवस्था में मिले। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
अस्पताल चौकी प्रभारी राजेश दुबे ने बुधवार को आईएएनएस को बताया है कि धीरज और निशी एक सुसाइड नोट छोड़ गए है जिस पर दोनों के दस्तख्त है। उसमें उन्होंने अपनी मर्जी से आत्महत्या करना लिखा है। सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारण का जिक्र नहीं किया गया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों में पिछले कुछ अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा उन्होंने सामाजिक बंधनों के डर के चलते आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications