मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
वायुसेना के एक प्रवक्ता ने कहा,"वायुयान ने जोधपुर के हवाई अड्डे से दोपहर 12 बजे उड़ान भरी और कुछ देर बाद लूनी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट स्क्वोड्रन लीडर एस.पी.देब समय पर बाहर निकल गए।"
पिछले एक महीने में राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त होने वाला यह तीसरा लड़ाकू विमान है। इससे पहले वायुसेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30एमकेआई और एक मिग-29 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications