कोलकाता में अधिकांश जगहों पर अब भी बिजली-पानी नहीं
इस कुप्रबंधन से नाराज कोलकातावासियों ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों ने सरकारी दफ्तरों के सामने नारे लगाए और यातायात रोक दी।
शहर के उत्तरी इलाके बारासात से लेकर दक्षिण में टॉलीगंज और बेहाला में लोगों ने सामान्य सुविधाओं की कमी की बात कही। इन इलाकों में बिजली नहीं है। पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और दूरसंचार के साधन ठप पड़े हैं।
तूफान के कारण पूरे शहर में ट्राम सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। कई इलाकों में ट्राम सेवा पूरी तरह ठप है। इसके अलावा संचार टावरों के गिरने के कारण मोबाइल और इंटरनेट सेवा पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications