मनमोहन कैबिनेट में महाराष्ट्र व तमिलनाडु का दबदबा
तमिलनाडु से जिन पांच नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है उनमें कांग्रेस के पी. चिदम्बरम और जी. के. वासन, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के ए. राजा, एम. के. अझागिरी और दयानिधि मारन शामिल हैं।
महाराष्ट्र के जिन पांच नेताओं को मनमोहन सिंह की कैबिनेट में स्थान मिला है उनमें कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख, मुकुल वासनिक, सुशील कुमार श्िंादे, मुरली देवड़ा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश से पांच नेताओं को राज्यमंत्री बनाया जाना तय हुआ है, जिनमें दो को स्वतंत्र प्रभार दिया जाएगा। राजनीतिक रूप से सबसे अहम इस प्रदेश से किसी को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications