मतदाताओं ने हमें चाहत से ज्यादा मजदूरी दी : नीतीश कुमार
जहानाबाद में अपनी 'धन्यवाद यात्रा' का प्रारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व उन्होंने अपने सरकार के तीन वर्ष के कार्य की मजदूरी मांगी थी और जितना उन्होंने सोचा भी नहीं था, राज्य केलोगों ने उससे कहीं ज्यादा मजदूरी उन्हें दी है। इस कारण वे धन्यवाद के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कोशिशें और तेज की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह दृढ़संकल्पित है।
मुख्यमंत्री ने एलान किया कि राज्य में लंबित विकास कायरें को भी जल्द पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को ज्यादा सुविधा मुहैया करायी जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार कानून का राज कायम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है जिसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications