एमिटी और मैक्स न्यूयार्क शुरू करेंगे बीमा प्रबंधन पाठ्यक्रम
इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को बीमा बिक्री और प्रबंधन से जुड़े विषयों को लेकर विशेष पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही इसके तहत छात्रों को बीमा और विपणन प्रबंधन के क्षेत्रों से जुड़ी कानूनी और नियामक पहलुओं की भी जानकारी दी जाएगी।
मैक्स न्यूयार्क की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस पाठ्यक्रम के लिए एमिटी और मैक्स न्यूयार्क ने एक संयुक्त समिति का गठन किया है, जो इसके लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी।
चयनित छात्रों को मैक्स न्यूयार्क के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा और जो छात्र अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होंगे, उन्हें कंपनी में रोजगार भी मिल सकेगा।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications