मंत्री को रिश्वत की पेशकश करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार (लीड-1)

तात्या टोपे नगर थाने के प्रभारी उमेश तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि मंत्री के निजी सहायक वनराज की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। करैया को पुलिस ने एक होटल से 50 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय से जमानत मिल गई।

तिवारी ने बताया कि करैया और उनके साथी पवन व्यास के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 10 और 12 के तहत मामला पंजीबद्घ किया गया। बुधवार को पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर करैया को 50 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार किया। पवन व्यास की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनो बिसेन ने भिन्ड में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही की शिकायतें मिलने पर करैया को निलंबित कर दिया था। उसके बाद मंगलवार की रात को करैया अपने एक साथी पवन व्यास के साथ मंत्री के 74 बंगला स्थित आवास पर पहुंचा। दोनों ने मंत्री के निजी सहायक वनराज से बात की और उन्हें नोटों से भरी अटैची भी दिखाई।

मंत्री बिसेन ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि रात को जब वे अपने आवास पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि पवन व्यास और कार्यपालन यंत्री पांच लाख की रिश्वत लेकर आए थे। बिसेन का व्यास से सामना हुआ तो उन्होंने जमकर फटकार लगाई। तब तक अंदर के कमरे से करैया दबे पांव गायब हो गया। मंत्री के मुताबिक वह चाहते थे कि दोनों को खुद पकड़कर पुलिस के हवाले करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+