सू की को तत्काल रिहा किया जाए: ओबामा
वाशिंगटन, 27 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने म्यांमार की सैन्य सरकार से कहा है कि वह लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता आंग सान सू की को 'तत्काल और बिना शर्त' रिहा करे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, "मैं सू की को नजरबंद किए जाने और उन्हें हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करता हूं। इसकी पूरी दुनिया ने निंदा की है।"
ओबामा ने कहा है कि सू की के खिलाफ जो मामले अदालत में चलाए जा रहे हैं वे मनगढ़ंत लगते हैं।
उल्लेखनीय है कि नोबल पुरस्कार से सम्मानित सू की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की नेता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications