दिल्ली पुलिस के अधिकारी की सड़क हादसे में मौत (लीड-1)

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात को विनय मार्ग पर अशोक होटल के नजदीक हुई।

दुर्घटना में 36 वर्षीय सहायक उप-निरीक्षक शिव कुमार मीणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हो गए।

घायल कांस्टेबलों की पहचान दिनेश, दीपक, अरविंद और प्रदीप के रूप में की गई है। सभी चारों दिल्ली पुलिस की अतिविशिष्ट सुरक्षा शाखा से संबद्ध हैं। सभी लोगों को राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां मीणा को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दुर्घटना उस वक्त हुई जब उनकी गाड़ी एक कुत्ते को बचाने में एक पेड़ से टकरा गई। मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि करने से इंकार कर दिया कि दुर्घटना के समय चालक नशे में था या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार मीणा एक वरिष्ठ अधिकारी को लेने जा रहा था और उसने चारों कांस्टेबलों को लिफ्ट दी थी, जिन्होंने उससे एक नजदीकी भोजनालय पर छोड़ने का आग्रह किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+