अफगानिस्तान में 4 आतंकवादियों की मौत, 10 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पहले अभियान में संयुक्त सेना ने लोगार प्रांत के एक गांव की इमारत में हक्कानी समूह के कमांडर को पकड़ने के लिए छापा मारा जो कई आत्मघाती हमलों की योजना बनाने के लिए जिम्मेदार था।
सेना का प्रतिरोध करने वाले चार हथियारबंद आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए और पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
एक तलाशी अभियान में सेना ने खोस्त प्रांत की राजधानी खोस्त शहर में एक इमारत से अल कायदा के पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications