भारत ने लाहौर बम विस्फोट की निंदा की
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, "लाहौर में हुई घटना के लिए हमें खेद है। लाहौर में हुए हमले की हम निंदा करते हैं।"
उन्होंने कहा कि लाहौर में मारे गए लोगों और उनके परिवारों के लिए उनका मन दुखी है।
कृष्णा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान और भारत आतंकवाद से लड़ने के लिए सहयोग कर सकते हैं। भारत हमले के बाद उत्पन्न स्थिति पर नजर रखे हुए है।
उल्लेखनीय है कि लाहौर में बुधवार सुबह पुलिस मुख्यालय के समीप एक कार बम विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौत हुई और 100 से अधिक लोग घायल हुए।
पाकिस्तान सरकार ने कहा कि उत्तर पश्चिम इलाके में स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का बदला लेने के लिए बम विस्फोट किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications