व्यवसायी की हत्या से गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहनों को फूंका
पुलिस के अनुसार विद्यापति नगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर अज्ञात लोगों ने खेत में काम करवा रहे खाद व्यवसायी राजेन्द्र साव की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दलसिंहपुर के सभी सड़कों को जाम कर दिया। पुलिस जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस के दो वाहनों को तथा एक शराब की दुकान को फूंक दिया।
दलसिंहसराय अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुभाष शर्मा ने बताया कि व्यवसायी की हत्या का मामला दलसिंहसराय थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व राजेन्द्र साव का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण भी किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications