पाकिस्तान में 12 तालिबानी मारे गए
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जेनरल अतहर अब्बास ने बताया कि इस अभियान में सेना के एक जवान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक स्वात घाटी में सेना द्वारा चलाए गए अभियान में अब तक 1,100 आतंकवादी और सेना के 60 जवान मारे जा चुके हैं, वहीं स्वात सहित पड़ोस के तीन जिलों के 24 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।
स्वात घाटी का यह इलाका राजधानी इस्लामाबाद से मात्र 140 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications