जी.वी.के. रेड्डी ईएमआरआई के अध्यक्ष निर्वाचित (लीड-1)
देश के 11 राज्यों में 108 निशुल्क एंबुलेंस चलाने वाले इस स्वयंसेवी संगठन की स्थापना धोखाधड़ी की शिकार कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसिज लिमिटेड के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष बी. रामालिंगा राजू ने की थी।
ईएमआरआई की संचालक संस्था ने मंगलवार शाम रेड्डी का चुनाव किया। इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी ने जीवीके ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मुखिया रेड्डी से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया था कि वह ईएमआरआई की सहायता करें।
संस्थान की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, "श्रीमान जी.वी.के. रेड्डी ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर साबित कर दिया है कि वह जीवन में सर्वश्रेष्ठ करना चाहते हैं। उन्हें टीम की तरह काम करने में यकीन है और वह ईएमआरआई के नाम को और प्रसिद्धि दिलाना चाहते हैं।"
इस स्वयंसेवी संगठन की शुरुआत वर्ष 2005 में राजू और उनके परिजनों ने मिलकर की थी और यह आंध्र प्रदेश सहित देश के 11 राज्यों में 108 निशुल्क एंबुलेंसों का सफल संचालन करती है।
उल्लेखनीय है कि राजू द्वारा सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसिज में 78 अरब रुपये के घोटाले की स्वीकारोक्ति किए जाने के बाद रेड्डी ने यह पद संभाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।