मनमोहन सरकार में होंगी नौ महिलाएं मंत्री
विगत 23 मई को संपन्न हुए शपथ ग्रहण समारोह में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, कांग्रेस की अंबिका सोनी और मीरा कुमार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। आगामी गुरुवार को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह में छह और महिलाएं मंत्री पद की शपथ लेंगी।
जिन छह महिला सांसदों को मंत्री बनाया जाना प्रस्तावित है उनमें तीन क्रमश: कांग्रेस की कृष्णा तीरथ और परनीत कौर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की अगाथा संगमा को पहली बार यह मौका मिलेगा।
तीरथ को राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) और कौर व संगमा को राज्यमंत्री बनाया जाना प्रस्तावित है।
इनके अलावा कुमारी शैलजा, डी. पुरंदेश्वरी और पानाबाका लक्ष्मी को भी मंत्री बनाया जाएगा। तीनों ही पूर्ववर्ती सरकार में भी मंत्री थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications