ओएनजीसी की रिफायनरी का शुद्ध लाभ 6.3 फीसदी घटा
एमआरपीएल के प्रबंध निदेशक उत्तम कुमार बसु ने बुधवार को संवाददाताओंको बताया, "वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान हमें काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। हमें इस वर्ष और अधिक नुकसान की उम्मीद नहीं है।"
जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 607.62 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2007-08 की अंतिम तिमाही में यह लाभ 225.33 करोड़ रुपये था।
बसु ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में घरेलू मांग में वृद्धि हुई है और हमें बेहतर कारोबार की उम्मीद है। कंपनी में ओनएनजीसी की हिस्सेदारी 71.62 फीसदी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications