अच्युतानंदन ने अपने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया
अच्युतानंदन ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "यदि मीडिया रिपोर्टों के आधार पर मैं इस्तीफा दे दूं, फिर तो कभी भी किसी चीज का अंत नहीं होगा।"
उन्होंने कहा, "यह सब तो सिर्फ खबरें हैं। पार्टी की राज्य समिति की बैठक खत्म हो जाने दीजिए फिर मैं उचित समय पर आपको सारी जानकारी दे दूंगा।"
ज्ञात हो कि मंगलवार से ही माकपा की राज्य समिति की बैठक चल रही है। इसके 13 में से 11 सदस्य बैठक के पहले ही दिन कह चुके हैं कि अच्युतानंदन का इस्तीफा पार्टी हित में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications