लाहौर विस्फोट : अस्पतालों से घायलों को छुट्टी न देने को कहा गया
लाहौर, 27 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में बुधवार के कार बम विस्फोट में घायल हुए लोगों का इलाज कर रहे अस्पतालों को पुलिस ने उन्हें छुट्टी नहीं देने की हिदायत दी है।
पुलिस सूत्रों ने 'जियो टीवी' को बताया कि घायलों को छुट्टी जांच के बाद दी जाएगी। इस विस्फोट में करीब 40 लोग मारे गए हैं और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं।
करीब 100 किलोग्राम विस्फोटकों से लदी कार में तिमंजिली रेस्क्यू-15 इमारत के बाहर यह शक्तिशाली विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में इमारत ढह गई। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रांतीय मुख्यालय के समीप इस इमारत में आपात पुलिस बल का कार्यालय था।
इस सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल पर हेलीकाप्टरों को मंडराते और राहतकर्मियों को मलबे में फंसे लोगों को निकालते देखा गया। सुरक्षाकर्मियों ने आसपास की इमारतों की छतों पर पोजीशन ले रखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications