मनमोहन मंत्रिपरिषद में केरल के छह सदस्य

गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रदेश के तीन कांग्रेस नेताओं को बुलावा आया। एम. रामचंद्रन, के. वी. थामस और शशि थरूर मंत्री पद की शपथ लेंगे। इंडियन युनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के ई. अहमद का भी मंत्री बनना तय है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के 19 सदस्यों ने गत 23 मई को जब शपथ ग्रहण किया था तो उसमें केरल के ए. के. एंटनी और वायलार रवि को जगह मिली थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चेन्निथला ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह पहला मौका होगा जब केंद्रीय मंत्रिपरिषद में केरल के छह सदस्य होंगे।

उन्होंने कहा, "वर्ष 1991 में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में केरल के चार सदस्यों को जगह मिली थी और अब छह। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का केरल के प्रति बहुत लगाव है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+