जम्मू से रेल सेवाएं बहाल
रेलवे के डिविजनल यातायात प्रबंधक अशोक शर्मा ने कहा,"जम्मू से देश के सभी हिस्सों के लिए रेल सेवाएं आज (बुधवार) को पूरी तरह बहाल हो गईं हैं।"
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर फंसे 25,000 से अधिक लोगों में से अधिकांश मंगलवार शाम को एक विशेष रेलगाड़ी में सवार हुए।
शर्मा ने कहा कि जम्मू रेलवे स्टेशन पर अब कोई यात्री नहीं फंसा है और दो दिनों में टिकट रद्द कराने वालों को 25 लाख रुपये की रकम लौटाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications