वायुसेना के जवान ने की आत्महत्या
पटना में बिहटा थाना के प्रभारी धनंजय कुमार ने बुधवार को बताया कि बिहटा वायुसेना स्टेशन के अधिकारियों ने बुधवार सुबह एक जवान की आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी। आत्महत्या करने वाला जवान एम़ अनंत सागर आंध्र प्रदेश के विशाखपट्टनम का रहने वाला है।
कुमार के अनुसार शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें जवान ने जिंदगी से उब जाने की वजह से खुद की राइफल से गोली मारकर जान देने की बात लिखी है। इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही मृतक जवान के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications