520 अंक उछला सेंसेक्स (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 191.18 अंकों की बढ़त के साथ 13,780.41 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में यह 520.41 अंक यानी 3.83 फीसदी की तेजी के साथ 14,109.64 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले बुधवार को 0.60 अंक की तेजी के साथ 4,117.30 के स्तर पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 159.35 अंक यानी 3.87 फीसदी की तेजी के साथ 4,276.05 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान 2,346 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 459 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications