यात्री विमान आपात स्थिति में उतरा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 66 यात्रियों को ले जा रहे किंगफिशर के विमान ने सुबह 7़ 55 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। विमान के इंजन से आकाश में कोई पक्षी अथवा वस्तु टकरा जाने कारण उसे 15 मिनट बाद ही इंदौर उतरना पड़ा। । विमान यात्रियों ने वैकल्पिक इंतजाम और किराए की मांग को लेकर हंगामा किया।
मुंबई जा रहे यात्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि पायलट ने आपात उतरने की वजह इंजन से पक्षी का टकराना बताया है, लेकिन कंपनी द्वारा यात्रियों को लिए वैकल्पिक इंतजाम न करने से भारी परेशानी हो रही हैं। सबसे ज्यादा वे यात्री परेशान हैं जिन्हें मुंबई से आगे की यात्रा करनी है अथवा दूसरे देश के लिए विमान पकड़ना है।
विमानतल पर किंगफिशर के कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने विमान को आकस्मिक रूप से उतारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि यात्रियों की मांग के अनुसार कंपनी की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी इस मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं।
इंडो - एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications