सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के अधिकारी की मौत
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात को विनय मार्ग पर अशोक होटल के नजदीक हुई।
दुर्घटना में 36 वर्षीय सहायक उप-निरीक्षक शिव कुमार मीणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना उस वक्त हुई जब इनकी गाड़ी एक कुत्ते को बचाने में एक पेड़ से टकरा गई। मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications