मनमोहन मंत्रिपरिषद का पहला विस्तार कल
कैबिनेट मंत्रियों के रूप में तीन पूर्व मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख और जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के दयानिधि मारन, एम. के. अझागिरी और ए. राजा, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, कुमारी शैलजा, सुबोध कांत सहाय, एम. एस. गिल, जी. के. वासन, पवन कुमार बंसल और कांतिलाल भूरिया भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications