एलिस मुनरो को 'मैन बुकर इंटरनेशनल' पुरस्कार
मुनरो ने पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, "मैं प्रसन्न और आश्चर्यचकित हूं।" मुनरो की 60,000 पाउंड की इनामी राशि मिलेगी।
निर्णायकों के पैनल ने कहा, "एलिस मुनरो को ज्यादातर लघु कथाओं के लिए जाना जाता है लेकिन हर लघु कथा में भी इतनी गहराई और मौलिकता होती है जो कई उपन्यासकार अपने जीवन में एक आध बार ही ला पाते हैं।"
उन्होंने कहा कि मुनरो को पढ़ना हर बार एक नई सीख का अनुभव देता है।
मुनरो की पुस्तकों में 'डांस ऑफ द हैप्पी शेड्स', 'लाइव्स ऑफ गर्ल्स एंड वुमन' तथा 'द बेगर मेड' आदि शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी । मुनरो यह खिताब जीतने वाली तीसरी लेखक हैं इससे पहले अल्बानिया के इस्माइल कदारे और नाइजीरिया के चिनुआ एकेबे को यह पुरस्कार मिल चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications