बांग्लादेश ने की भारत के रास्ते गैस कोरिडोर की वकालत
ढाका की ओर से किया गया यह आह्वान भारत, पाकिस्तान और ईरान के बीच हुए उस समझौते से भी मेल खाता है जिसमें इन तीनों देशों ने गैस पाइप लाइन बिछाने की बात कही थी।
बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री फारूक ने मंगलवार को एक संगोष्ठि में कहा कि ईरान से म्यांमार तक एक ऐसा गैस नेटवर्क बनना चाहिए जिससे भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और पश्चिम एशिया के दूसरे देश भी जुड़े हों।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में गैस भंडार की खोज में मददगार अमेरिकी कंपनी 'यूनोकल' ने कहा था कि यहां से भारत को भी गैस का निर्यात किया जा सकता है। हालांकि बाद में इस विचार को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications