बुनियादी परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी : मुखर्जी
वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "सरकार बुनियादी ढांचा क्षेत्र में होने वाले निवेश को बढ़ाने के लिए काम करेगी। इन परियोजनाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस क्षेत्र में खर्च बढ़ाने के लिए आवश्यकता होने पर नीतियों और प्रक्रियाओं में बदलाव किया जाएगा।"
करीब 25 वर्ष बाद वित्त मंत्रालय का एक बार फिर कार्यभार संभालने वाले मुखर्जी ने कहा कि ऐसे उपाय किए जाएंगे जिससे कि संबंधित लोगों की चिंताओं को दूर किया जा सके और अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार को फिर से हासिल किया जा सके।
उन्होंने अर्थव्यवस्था से जुड़ी आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा, "संकट के कारण सार्वजनिक खर्च में बढ़ोतरी करनी पड़ी है और परिणाम स्वरूप हाल के समय में राजस्व और वित्तीय घाटे में वृद्धि हुई है। हमें आशा है कि हम शीघ्र ही अपने पूर्व की विकास दर को हासिल कर लेंगे।"
वित्त मंत्री ने कहा कि जमीनी हकीकत की मांग है कि इस साल और आने वाले साल में अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन दिया जाए और इसका असर अगले दो-तीन वर्षो के बाद दिखेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications