'विएना की घटना से सिखों की छवि को धक्का लगा है'
अमेरिकी सिख नेताओं ने मंगलवार को बयान जारी कर कर कहा कि वे इस घटना से बेहद दुखी हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को विएना के एक गुरुद्वारे पर हमला कर सिख पंथ डेरा सच खंड के नेता संत रामा नंद की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए थे।
वाशिंगटन स्थित 'सिख काउंसिल ऑन रिलिजन एंड एजुकेशन' (एससीओआरई) के प्रमुख राजवंत सिंह ने कहा, "आप किसी भी कीमत पर कानून अपने हाथ नहीं ले सकते। अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में इस घटना से निश्चित तौर पर सिखों के हितों को धक्का लगा है।"
'एसोसिएशन ऑफ सिख प्रोफेशनल्स' और 'सिख एसोसिएशन ऑफ सेंट्रल वर्जीनिया' के गुरपाल सिंह भुल्लर का कहना है कि विएना में डेरा सच संघ के अनुयाइयों पर हमला नहीं होना चाहिए थ। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी घटना है कि जिसे कुछ लोगों ने 'गुरु ग्रंथ' की पवित्रता की रक्षा के नाम पर अंजाम दिया लेकिन यह धार्मिक किताब धर्य और क्षमा की शिक्षा देती है।"
न्यूयार्क में वरिष्ठ सिख लेखक आई. जे. सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को आस्था का अधिकार है उसे ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता। विएना की घटना सिख धर्म की शिक्षाओं के खिलाफ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications